आयुर्वेदिक हेल्थ टिप्स :----
![]() |
आयुर्वेदिक हेल्थ टिप्स |
1 - अजवाइन को पाँच(5) ग्राम मात्रा छाछ के साथ पीने से पेट के कीड़े नष्ट हो जाते है और जल्दी ही आराम मिलता है।
2- नीम के सात पत्ते प्रतिदिन खाली पेट चबाकर खाने से मधुमेह (शुगर ) दूर होता है और शरीर में दाने भी नहीं निकलते है।
![]() |
| Ayurvedic Health Tips |
4- यदि नाक चल रही हो और बहुत बुरा हाल हो तो यूकेलिप्टिस के तेल को रुमाल पर डालकर सूंघे। शीघ्र आराम मिलता है।
5 - अजवाइन और गुड़ खाने से पित्त रोग में आश्चर्यजनक परिणाम मिलता है। और जल्द आराम होता है।
6 - बुढ़ापा देखकर चिंता करने से क्या फायदा। चौलाई और पालक का सेवन करने से यौवन स्थिर रहता है।
7 - अजवाइन ,हींग,लहसुन को सरसो के तेल के साथ अच्छी तरह से पका ले। इस तेल से शरीर के जोड़ो की मालिश करने से दर्द दूर हो जाता है।
8 - थोड़ा सा दही ले कर उसको मथ ले जिस से मक्खन निकलेगा। उस मक्खन को केसर के साथ मिला कर ओठों पर लगाने से ओठों का रंग गुलाबी हो जाता है।
9 - नीबू ,बेसन ,जल,और शहद मिश्रण करके लेप बना ले और इस लेप को चेहरे पर लगाने से चेहरा सुन्दर बन जाता है। यह एक बेहतर उपाय है।
10 - अजवाइन को अच्छी तरह से पीस कर उसका गाढ़ा लेप बना ले और जहा पर चर्म रोग हो उस स्थान पर लेप को लगाने से आराम मिलता है।
11 - लाल टमाटर और खीरा को करेले के जूस के साथ सेवन करने से मधुमेह (शुगर )मे आराम मिलता है।
12 - एलोवेरा और आँवला का सेवन करने से खून मे बृद्धि होती है और पेट की बीमारियाँ भी दूर होती हैं।
13 - प्रातः काल उठकर तुलसी के 10 पत्ते खाने से सेहत मे सुधार होता है , और मन प्रफुल्लित रहता है।
14 - अजवाइन को अच्छे से पीस कर नीम्बू के साथ अच्छी तरह से मिलाकर फोड़ा -फुंसी पर लगाने से फोड़ा-फुंसी ठीक हो जाता है।
15 - सुबह और शाम को खाली पेट जामुन की गुठली को पीसकर सेवन करने से मधुमेह (शुगर ) में आराम मिलता है।
16 - दस्त अगर आ रहे हों और आराम नहीं मिल रहा हो तो दालचीनी का पाउडर पानी के साथ लेने से आराम मिलता है।
17 - आँवला रस २० मि० ली० और हल्दी १ ग्राम का सेवन करने से सर्दी, कफ की तकलीफ में तुरंत आराम मिलता है।
18 - यदि कफ से परेशान है और खांसी बहुत ज्यादा आ रही है तो अजवाइन की भांप लेने से आराम मिलता है और कफ भी बाहर निकलता है।
19 - यदि ठण्ड लग जाये और सर्दी से परेशान हो तो नीम्बू , शहद और अदरक को उबाल कर पीने से लाभ मिलता है।
20 - शहद 10 ग्राम, आँवला जूस 10 ग्राम , मिश्री 10 ग्राम और 20 ग्राम घी के साथ सेवन करने से यौवन स्थिर रहता है।
21 - थोड़ा सा गुड़ रोज खाने से सभी प्रकार के रोग दूर रहते है। अधिक मात्रा में कभी भी न खाये।
22 - अदरक का रस और शहद को बराबर मात्रा में नियमित सेवन करने से सर्दी भाग जाती है।
23 - मुँह से अगर बदबू आ रही है तो दालचीनी को मुँह में डाल ले जिससे तुरंत ही बदबू दूर हो जाती है और मुँह से सुगन्धित महक आने लगती है।
24 - शहद का प्रतिदिन सेवन करने से कंठ सुरीला हो जाता है और वाणी भी मधुर हो जाती है।
25 - छाछ , हींग , सेंधा नमक , जीरा डालकर पीने से सब रोग दूर हो जाते है।
26 - मक्के की रोटी भरपूर खाने से लीवर बेहतर हो जाता है और टी० बी० में भी आराम मिलता है।
27 - सुंदर शरीर को यदि कभी पित्त तकलीफ दे तो घृतकुमारी के साथ आंवला का सेवन करने से पित्त समाप्त हो जाता है।
28 - भोजन करने के बाद थोड़ा छाछ पीने से डॉक्टर की जरुरत नहीं पड़ती।
29 - सुबह-शाम 20 मि ० ली ० आंवला रस और 5 ग्रामं शहद चाटने से आंखों की रोशनी बढ़ जाती है।
30 - यदि ठण्ड लग जाये और कुछ आराम नहीं हो रहा है तो नियमित गुनगुना पानी पिए ,आराम मिलेगा।
Treatment by clapping
Treatment by clapping




0 comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.