आशा को निराशा में न बदल !
जीवन ताश के खेल के समान है। आपको जो पत्ते मिलते हैं वह नियति है आप कैसे खेलते हैं वह आपकी स्वेछा है।
असफलताओं से सबक सीखना अधिक महत्वपूर्ण है, न की सफलता की खुशियाँ मनाना !
अपने दिल -दिमाग़ के थोड़े भी हिस्से से आप बुराईयों को निकाल बाहर कीजिए, तुरंत उस रिक्त स्थान को सृजनात्मकता भर देगी।
असफलता की उत्पत्ति तभी होती है जब आप प्रयास करना बंद कर देते है। सर्वश्रेष्ठ अवसरों की प्रतीछा न करें , वे कभी नहीं आने वाली है उन अवसरों को हमें तलाशना होगा।
आप जो कुछ चाहते है वह आपको मिल जायेगा , यदि आप यह विचार छोड़ने को तैयार हैं कि आप उसे प्राप्त नहीं कर सकते हैं। आप हमेशा परिस्थितियो को नियंत्रित नहीं कर सकते हैं , लेकिन आप स्वयं को नियंत्रित कर सकते हैं। आपके जीवन का नियंत्रण केंद्र आपका अपना रवैया (बर्ताव) है।
आशा कभी आपको छोड़कर नहीं जाती है आप इसे छोड़ते है। आशा वह शक्ति है जो उन परिस्थितियों में भी हमें प्रसन्न बनाये रखती हैजिनके बारे में हम जानते हैं कि वे ख़राब है। आशा वह शब्द है जिसे भगवान ने प्रत्येक व्यक्ति के माथे पर लिखा है। एक बार जब आप आशा का दामन थाम लेते हैं तो सब कुछ संभव हो जाता है। उत्साह प्रयास की जननी है तथा इसके बिना आज तक कोई महान उपलब्धि हासिल नहीं की गयी है।
स्कूली ज्ञान आपको जीविकोपार्जन के लिए उपुक्त बना देता है परन्तु अनुभव आपका भाग्य बनाता है। काम समस्त सफलता की आधारभूत नीव होता है। किसी व्यक्ति का वक्तित्व उसके विचारों का समूह होता है , जो वह सोंचता है , वैसा वह बन जाता है।
कुछ लोग सफलता के सपने देखते हैं लेकिन सफल व्यक्ति जागते हैं और कड़ी मेहनत करते है। केवल वही व्यक्ति जिनके पास सरल कार्य को निपुणता के साथ करने का हौसला है वही व्यक्ति कठिन कार्यो को सरलता से करने का कौशल सीखते है। कोई भी व्यक्ति जो स्वयं को शासित नहीं कर सकता वह दूसरे पर शासन करने के लिए योग्य नहीं है। गुणवत्ता कोई अचानक प्राप्त होने वाली वस्तु नहीं है यह तो बुद्धिमानी से किये गए प्रयसों का परिणाम है।
चाँद की आशा करे , यदि आप असफल भी होंगे तो तारों तक तो पहुँच ही जायेंगे। जब दुनियाँ यह कहती है कि -
"हार मान लो"तो आशा धीरे से कान में कहती है कि "एक बार फिर से प्रयास तो करो "
जिसके पास आशा है , उसके पास सब कुछ है।
जीतने का इतना महत्व नहीं है जितना की जीतने के लिए प्रयास करने का महत्व होता है। सब्र कड़ुवाहट भरा हो सकता है लेकिन इसका फल मीठा होता है। हौसला रखे। सभी सभी कार्य सरल होने से पहले कठिन ही दिखाई देते हैं।
यदि आप अपने जीवन को अपनी मर्जी के अनुसार नहीं चला पाते ,तो आपको अपनी परिस्थितियों को अवश्य ही स्वीकार कर लेना चाहिए। यदि कोई वयक्ति आपको गुस्सा दिलाने में सफल होता है , तो ऐसा मान लें कि आप उसके हाथ की कठपुतली है। वास्तविक कठिनाईयों को दूर किया जा सकता है ,केवल काल्पनिक कठिनाईयों को पराजित नहीं किया जा सकता है।
सफल होने के लिए असफलता आवश्यक है ताकि आपको यह पता चल सके कि अगली बार क्या नहीं करना है। समस्या से पहले चिंता करना , अपनी हानि करना होता है।
सही काम करने के लिए हर वक़्त ठीक होता है साहसी वयक्ति ही विश्वास से भरा होता है। हम अपना जो पीछे बीत गया उसी के बारे में सोंच-सोंच कर अपना आने वाला वक़्त बिगाड़ बैठते हैं।
हम प्रयास करेंगे तो परिणाम भी आएगा। हर कोई दुनियाँ बदलने की सोंचता है लेकिन कोई भी अपने आपको बदलने की नहीं सोंचता। अगर सफलता आपके आदर्शों से मेल नहीं खाती -यदि यह दुनियाँ को अच्छी लगती हो लेकिन आपको अपने मन में नहीं अच्छी लगती --तो यह सफलता नहीं है।
खुशी अपने आप नहीं मिलती। यह आपके अपने कर्मों से ही आती है।
हम कभी नहीं जान पाएंगे की एक छोटी सी मुस्कान कितना भला कर सकती है।
सफलता को साकार करना है ! जीवन का केवल इन्तजार भर न करें -इसे जिएं ,सराहें ,चखें ,महके और महसूस करें।

0 comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.