बिल गेट्स द्वारा कही गयी रोचक बातें

Bill Gates: important fact

बिल गेट्स का जन्म 28 अक्टूबर 1955 मे वाशिंगटन अमेरिका मे हुआ था । दुनिया मे सबसे
आमीर व्यक्ति व माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर, कंप्यूटर को घर-घर पहुचाने का श्रेय इन्ही को जाता है.आज कल ये एक NGO अपनी
वाइफ के साथ मिल कर चलाते हैं इसका नाम है बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउन्डेशन है।
इनकी जीवन से सम्बंधित कुछ रोचक बाते इस प्रकार से हैं :--
1-यदि क्षणिक सुख चाहते हो तो गाने
सुन लो, यदि एक दिन का सुख चाहते हो तो पिकनिक पर चले जाओ, एक सप्ताह का सुख चाहते
हो तो यात्रा पर चले जाओ, एक-दो महीने का
सुख चाहते हो तो शादी कर लो, कुछ सालों
का सुख चाहते हो तो धन कमाओ, लेकिन अगर पूरी जिंदगी का सुख चाहते हो तो अपने कार्य
से प्यार करो।
2- दुनिया के दुसरे नंबर के सबसे धनी व्यक्ति बिल गेट्स और
दुनिया के तीसरे नम्बर के सबसे धनि व्यक्ति बारेन बफेट एक दुसरे से मिले जहाँ पर
बिल गेट्स के पिता भी थे। बिल गेट्स के पिता ने दोनों को एक कागज दिया और कहा तुम
दोनों ही अपने जीवन मे बहुत सफल रहे हो, तुम दोनों की सफलता का राज क्या है ? एक
शब्द मे बताओ, दोनों ने कागज पर एक ही शब्द लिखा, वो शब्द था “फोकस”
3- सफलता तब मिलती है जब आपके सपने आपके बहानो से बड़े हो जाते
है।
4- आप हमेशा इतने छोटे बनिए की हर व्यक्ति आपके साथ बैठ सके, और
आप इतने बड़े बनिए की आप जब उठें तो कोई बैठा न रहे।
5- अपने आप की तुलना किसी से मत करो, यदि आप ऐसा कर रहे हैं तो
आप स्वयं अपनी बेइज्जती कर रहे है।
6- जब आपके हाथ मे पैसा होता है तो केवल आप भूलते हैं की आप
कौन हैं, लेकिन जब आपका हाथ खाली होते हैं तो सम्पूर्ण संसार भूल जाता है की आप
कौन।
7- यदि आप गरीब पैदा हुए हो तो वह तुम्हारी गलती नहीं है, लेकिन
यदि तुम गरीब मर हो तो यह तुम्हारी गलती है।
8- आपके सबसे असंतुष्ट कस्टमर आपके सीखने का सबसे बड़ा स्त्रोत
है।
9- हर किसी को कोच की जरूरत होती है, ये मायने नही रखता की आप
एक बास्केटबॉल प्लेयर हैं, एक टेनिस खिलाडी है, एक जिमनास्ट है या एक ब्रिज प्लेयर।
10- मै एक कठिन कार्य को करने के लिए एक आलसी व्यक्ति को
चुनुँगा , आलसी इन्सान उस कार्य को करने का
एक आसान तरीका खोज लेगा।
11- अगर आप अच्छा नहीं बना सकते तो कम से कम ऐसा तो कीजिये
की वह अच्छा दिखे।
12- मैं परीक्षा मे कुछ विषयों मे फेल हो गया, लेकिन मेरे
दोस्त सभी विषयों मे पास हो गए। अब वो माइक्रोसॉफ्ट मे इंजीनियर हैं और मैं
माइक्रोसॉफ्ट का मालिक हूँ।
13- यदि आप परीक्षा मे फेल हो गए तो टेंशन मत लो क्योकि दुनिया
के 80%अरबपति लोगों के पास किसी प्रकार की कोई डिग्री नहीं है। क्योकि सफलता किसी
डिग्री की मोहताज नहीं होती।
14- सफलता एक घटिया शिक्षक है। यह लोगो मे ये सोच विकशित कर
देता है की वो कभी असफल नहीं हो सकते।
15- अगर मैं पहले से कोई अंतिम लक्ष्य बना कर चलता तो क्या
आपको नहीं लगता है की मै उसे सालो पहले पूरा कर चुका होता।
16- अपनी मेंटल साइकल्स का मैं शायद 10% बिजनेस के बारे मे
सोचने मे लगाता हूँ। बिजनेस इतना जटिल नहीं है।
17- मेरा मनना है की यदि आप लोगों को समस्या दिखाए और आप
उन्हें समाधान दिखाएँ तो वो कार्यवाही करने के लिए बाध्य हो जायेंगे।
18- तकनीक बस एक साधन है। बच्चो को एक साथ काम करने और मोटिवेट
करने के लिए, शिक्षक सबसे महत्वपूर्ण है।
19- हम सभी को ऐसे लोगो की जरूरत होती है जो हमें फीडबैक दे। हम
इसी तरह इम्प्रूव होते हैं।
20- चाहे मैं ऑफिस मे होऊ, घर पर, या सड़क पर, मेरे पास हमेशा
एक किताबो का ढेर रहता है जिसे मैं पढना चाहता हूँ।
21- बड़ी जीत के लिए आपको कभी-कभी बड़े जोखिम उठाने पड़ते है।
22- तीन साल मे हर एक प्रोडक्ट जो मेरी कम्पनी बनाती है बेकार
हो जायेगा। सवाल केवल यह है की हम उसे बेकार बनाते हैं या कोई और।
23- लोग बदलाव से हमेशा डरते हैं। लोग बिजली से डरते थे जब
इसका अविष्कार हुआ था।
24- हर दिन हम कहते हैं “हम इस कस्टमर को खुश कैसे रख सकते हैं”
हम ऐसा करके कैसे इनोवेशन मे आगे निकल सकते हैं क्योकि अगर हम ऐसा नहीं करेंगे, तो
कोई और कर देगा।
25- दुनिया आपके आत्मसम्मान की परवाह नहीं करेगी। अपने बारे मे
अच्छा महसूस करने से पहले दुनिया आपसे उम्मीद करेगी की आप कुछ प्राप्त करे।
26- यदि आप गड़बड़ करते हैं तो ये आपके माता-पिता की गलती नहीं
हैं इसलिए अपनी गलतियों का रोंना मत रोइए, उनसे सीखिए।
ये बिल गेट्स के द्वारा कही गयी कुछ वो रोचक बाते है, जो किसी
की भी जिन्दगी बदल सकती है जरुरत है इसे आत्मसात करने की।
“वास्तव मे दुनिया वो
नहीं है जिसे हुम देखते है बल्कि दुनिया वो है जिसे हम बनाते हैं”
1 - आशा को निराशा में न बदल !(motivation)
2 - ना हार तेरी जीत अभी बाकी है !(motivation)
3 -17 Motivational Quotes to Inspire You to Be Successful-(Motivation)
4- डॉ० ए० पी ० जे ० अब्दुल कलाम के कहे गए अनमोल शब्द !
3 -17 Motivational Quotes to Inspire You to Be Successful-(Motivation)
4- डॉ० ए० पी ० जे ० अब्दुल कलाम के कहे गए अनमोल शब्द !


0 comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.