ना हार तेरी जीत अभी बाकी है !(motivation)

ना  हार  तेरी जीत अभी बाकी है !



motivation ,jeet
motivation
दो चीजें इंसान की जिंदगी में घुन लगा देती है, एक बीमारी और दूसरी गरीबी। इन दोनों का जल्द से जल्द इलाज होना चाहिए ,वरना ये दोनों आपको समाप्त कर देती है। 
कहीं इतना है की लोग कूड़े में खाना फेंक रहे हैं और कहीं कूड़े में से खाना निकाला जाता है। 
शर्ट का पहला बटन गलत बंद करके देखें ,उसके नीचे के सारे बटन गलत बंद होते जायेंगे ,शर्ट का पहला बटन सही बंद कीजिये नीचे के सारे बटन सही बंद होते चले जायेंगे। उसी तरह जीवन में सही दिशा में ईमानदारी लगन से मेहनत करने वालों को एक दिन आखिरी में सफलता मिल ही जाती है ,और जो  गलत दिशा में मेहनत करते है या जीवन में कुछ नयी शुरुआत नहीं करते अंत में उनका पूरा जीवन बर्बाद हो जाता है।
यदि हर सुबह आपके पास कोई नया टारगेट नहीं है तो समझ लीजिये आप जिंदगी जी नहीं रहे बल्कि काट रहे है।
हर रोज सुबह उठकर अपने लिए एक टारगेट फिक्स करो चाहे छोटा सा ही सही ,टारगेट जरूर फिक्स करो और अपना पूरा दिन उस टारगेट को पूरा करने में लगा दो आपकी जिंदगी अपने आप स्वतः बदलती जाएगी।
 ख्यालातों के बदलने से भी नया दिन निकलता है, सिर्फ सूरज के चमकने से ही सवेरा नहीं होता। माना कठिनाई आने पर आदमी अकेला हो जाता है पर कठिनाई आने पर ही अकेला आदमी मजबूत होना भी सीख जाता है।
अगर हम कुछ सोंच सकते है तो यकींन मानिये हम इसे कर भी सकते है। कामयाब होने के लिए अपनी मेहनत पर विश्वास करना जरुरी है ,किस्मत तो जुएँ में आजमाई जाती है।
सपने वह नहीं होते जो हम सोते वक़्त देखते है, बल्कि सपने वह होते है जो हमे सोने नहीं देते।


"जिंदगी को आसान नहीं ,बस खुद को मजबूत बनाना पड़ता है।" 

जिंदगी में हमे मिलता तो बहुत कुछ है बस हम गिनती उसी की करते है जो हमे न मिल सका। जब दुःख आता है तो अटक जाते है, और जब सुख आता है तो भटक जाते है। 

    अजीब आदत होती है इस इंसान की, 
        "इसे अपना दुःख भी दर्द देता है ,
        और दुसरो के सुख से भी दर्द होता है।"

इसलिए जिंदगी में कभी ख़ुद को किसी का आदी नहीं होने देना क्योंकि वक़्त बीत जाने पर लोग भुला देते है बिना वजह के। जो दीपक रात भर रोशनी देता है,सुबह लोग उसे भी बुझा देते है।
       "जो बीत गया उसे सोचा नहीं करते,
        जो मिल गया  उसे खोया नहीं करते, 
        जिंदगी में वही आगे बढ़ते है जो वक़्त और हालत पर रोया नहीं करते "  
हमारे हर दुःख का कारण हमारी असफलता है, और इसका कारण हमारी सोच है. अगर आपमें खुद को पहचानने की काबिलियत है, तो आप दुनिया जीत सकते है।

हमारे साथ अक्सर यह होता है छोटे-छोटे दुःख, छोटी-छोटी परेशानियां हमें विचलित कर देती है और मन में यह बात इतना अंदर तक जाकर बैठ जाती है की यह दुःख और परेशानियां हमारे जीवन से नहीं जायेंगी। परेशानियां तो सभी की ज़िन्दगी में आती हैं और आती भी रहेंगी। हम उदास होकर हाथ पर हाथ रख कर बैठ गए, तो हम अपना पूरा जीवन,कीमती समय सोच कर ही बर्बाद करते रहेंगे। अंत में हमारे पास क्या बचेगा सिर्फ अफसोस और असफलता।  
अभिमन्यु की एक बात बड़ी शिक्षा देती है-

        "हिम्मत से हारना पर हिम्मत मत हारना "

इसलिए ज़िन्दगी में अपने लक्ष्य पर डटे रहो,या तो जीत मिलेगी और अगर हार भी गए तो सीख मिलेगी की गलती कैसे,क्यों,कब हुई। ज़िंदगी में कुछ फैसले बहुत सख्त लेने होते है और यही सख्त फैसले हमारे जीवन में बदलाव ला देते है। 
यदि लक्ष्य न मिले तो रास्ते बदलो, लक्ष्य नहीं  क्योंकि पेड़ पत्तियां बदलते है जड़ें नहीं। कामयाबी पाने के लिए तीन चीजों का होना बहुत जरुरी हैं -सही समय, सही तरीका और सही सोच। 

ज़िन्दगी में कभी-कभी हम सही होते है पर  खुद को सही साबित करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं होते। ऐसे में संयम बनाये रखिये वक्त खुद बता देगा। मुश्किल हालात हो जाये अपनी हिम्मत, अपना जमीर  कभी मत खोना। हौसला ऐसा रखना की ज़िन्दगी में सब कुछ हार जाओ, लेकिन ये उम्मीद कभी मत छोड़ना की इसको जीता नहीं जा सकता। 
ज़िन्दगी में अगर फैसला ले लिया तो फिर पलट कर मत देखो,क्योकि पलट कर देखने वाले कभी इतिहास नहीं रचा करते। हमारे अंदर ऐसा ज़ज़्बा होना चाहिए -

     "मंज़िले भी ज़िद्दी है, रास्ते भी ज़िद्दी है,
       देखते है, कल क्या होगा, क्योकि मेरे हौसले भी ज़िद्दी है। "

जब आपको हराने में लोग कोशिश की जगह साजिश करने लगे तो समझ लेना की तुम्हारी काबिलियत अव्वल दर्जे की है। जीतने से पहले जीत और हारने से पहले हार कभी नहीं माननी चाहिए।किसी ने पूंछा दुनिया में आपका अपना कौन है मैंने हँसकर कहा वक्त अगर अच्छा तो सब अपने, वरना कोई नहीं।

"कोई भी लक्ष्य अपने साहस से बड़ा नहीं ,हारा वही ,जो लड़ा नहीं।"

उठो ,जागो और तब तक रुको नहीं जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाये। यदि आप खुद से नहीं हारे तो जरूर जीतेंगे। यदि मन में विश्वास है तो उजड़ी हुई दुनिया में भी प्रकाश लाया जा सकता है।

इस दुनिया में असम्भव कुछ भी नहीं है ,हम वो सब कुछ कर सकते है जो हम सोच सकते है ,और हम वो सब सोच सकते है, जो आज तक हमने नहीं सोचा। ज़िंदगी में एक जुनून होना चहिये -

                  "न हारा हूँ  ""न हारूँगा "

आपकी ज़िन्दगी में कौन सा पल रहा जब आपने किसी परेशानी को ले कर अपना बहुत समय बर्बाद किया, और आप आज उस बात को याद करते है तो वो आपको परेशानी या दुःख बहुत छोटा नज़र आता है। 
इस दुनिया में कुछ भी पाना असंभव नहीं है बस आप सकारात्मक सोच (पॉज़िटिव थिंक ) के साथ आगे बढ़ते चलिए। 




other post:--

आशा को निराशा में न बदल !(motivation)











         
   

Amit Bhardwaj

Hello ! I am Amit bhardwaj I am Post graduate(MSc.) & very ambitious person . I am a new blogger, I have started my blogging career from July 2019."The world is not what we see, the world is what we show" I hope people will like my effort. Through my blog people will get information.- “that’s my rewords”- thank you !.

  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.