डॉ० ए० पी ० जे ० अब्दुल कलाम के कहे गए अनमोल शब्द !
![]() |
| डॉ० ए० पी ० जे ० अब्दुल कलाम के कहे गए अनमोल शब्द ! |
डॉ० ए० पी ० जे ० अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर तमिलनाडू के रामेश्वरम में हुआ था इनका पूरा नाम
अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम (Avul Pakir Jainulabdeen Abdul Kalam) था।
मिसाइल टेक्नोलॉजी में इनके महत्वपूर्ण कार्यों के कारण इनको मिसाइल मैन के नाम से भी जाना जाता है।
ये भारत के ग्यारहवें (11 ) राष्ट्रपति भी बने। भारत रत्न अब्दुल कलाम भारत के पूर्व राष्ट्रपति और जाने-माने वैज्ञानिक थे इनका बचपन बहुत ही गरीबी में बीता था। एक बार तो उन्हें अख़बार बेचना पड़ा था।
डॉ० ए० पी ० जे ० अब्दुल कलाम रात में सोने से पहले ही अगले दिन की तैयारी कर लिया करते थे और दिन के सबसे बड़े और जरुरी काम को सबसे पहले किया करते थे ,जब तक उनका पहला काम ठीक से नहीं होता था वो दूसरा काम शुरू नहीं करते थे।
इनकी मृत्यु 27 जुलाई 2015 को शिलॉंग में हुई।
इस लेख के माध्यम से हम अब्दुल कलाम के विचारों को जानेंगे :-
"मत हो मायूस जिंदगी से अपनी, किसी भी वक़्त तेरा नाम बन सकता है।
अगर दिल में हो आग , इरादे हों बुलंद , अख़बार बेचने वाला भी कलाम बन सकता है। "
1 -अपनी जिंदगी की किसी अन्य के साथ तुलना न करें। सूरज और चाँद के बीच कोई तुलना नहीं हो सकती।
वे अपने समय -समय पर चमकते हैं।
2 - तुम्हारा सबसे बड़ा दुश्मन तुम्हे उतना नुकसान नहीं पहुंचा सकता है जितना की तुम्हारे नकरात्मक विचार।
3 - तुम्हारा बीता कल एक रद्दी पेपर(WASTE PAPER ) की तरह है, वर्तमान एक समाचार पत्र (NEWS PAPER) की तरह है और भविष्य एक प्रश्न पत्र (QUESTION PAPER) है अतः इसे इसे ध्यान से पढ़े -लिखे नहीं तो जिंदगी टिश्यू पेपर (TISSUE PAPER) की तरह हो जाएगी।
4 - "मुश्किल नहीं है कुछ दुनिया में , तू जरा हिम्मत तो कर , ख़्वाब बदलेंगे हकीकत में , तू जरा कोशिश तो कर !"
5 - अपने लक्ष्य में कामयाब होने के लिए आपको आपने लक्ष्य के प्रति एकचित निष्ठावान होना पड़ेगा।
6 - आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते, परन्तु आप अपनी आदते बदल सकते है , और अवश्य आपकी आदते आपका भविष्य बदल सकती है।
7 - यदि चार बातों का पालन किया जाये-- एक महान लक्ष्य बनाया जाये , ज्ञान अर्जित किया जाये , कड़ी मेहनत की जाये , और दृढ़ रहा जाये -- तो कुछ भी हासिल। किया जा सकता है।
8 - सर्वोत्तम व्यक्ति वे नहीं हैं , जिन्होंने अवसरों का इन्तजार किया ,बल्कि वे हैं जिन्होंने अवसरों को अपनाया , जीता और सफल बनाया।
9 - दुनिया में जितनी भी अच्छी बाते कही जा चुकी है , बस उन पर अमल करना बाकी रह गया है।
10 - तब तक लड़ना मत छोड़ो जब तक अपनी तय की हुई जगह पर न पहुँच जाओ। जिंदगी में एक लक्ष्य रखो , निरंतर ज्ञान अर्जित करो , मेहनत करो, और महान जीवन को प्राप्त करने के लिए दृढ़ रहो।
11 - अपने लक्ष्य में सफल होने के लिए , आप को सिर्फ और सिर्फ अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होना चाहिए।
12 - मुझे पूरा यकीन है की जब तक किसी ने नाकामयाबी की कड़वी गोली का स्वाद न लिया हो , वो कामयाबी के लिए पर्याप्त महत्वाकांक्षा नहीं रख सकता।
13 - जो अपने दिल से काम नहीं कर सकते, वो हासिल करते हैं बस खोखली चीजें , अधूरे मन से
मिली सफलता अपने आस-पास कडुवाहट पैदा करती है।
14 - आत्म-विश्वास और कड़ी मेहनत असफलता नमक बीमारी को मरने के लिए सबसे बढ़िया दवाई है। ये आपको एक सफल व्यक्ति बनाती है।
15 - मनुष्य के लिए कठिनाइयाँ बहुत जरुरी हैं , क्यूंकि उनके बिना सफलता का आनंद नहीं लिया जा सकता।
16 - सफलता की कहानियाँ मत पढ़ो , उससे आपको केवल एक सन्देश मिलेगा। असफलता की कहानियाँ पढ़ो , उससे आपको सफल होने के ढेरों आइडियाज़ मिलेंगे।
17 - इन्तजार करने वालों को उतना ही मिलता है , जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं।
18 - भरी हुई जेब आप को कई गलत रास्तों पर ले जा सकती है , लेकिन खाली जेब आपको जिंदगी के कई मतलब समझाती है।
19- इंसान को कठिनाईयों की आवश्यकता होती है , क्योंकि सफलता का आनंद उठाने के लिए कठिनाईयों जरुरी है।
20- जीत निश्चित हो तो कायर भी लड़ सकता है। बहादुर तो वह है , जो हार निश्चित हो फिर भी मैदान न छोड़े।
21 - समझदार इंसान का,दिमाग ज्यादा चलता है और मूर्ख व्यक्ति की जुबान।
22 - बारिश के दौरान सारे पक्षी आश्रय की तलाश करते हैं ,लेकिन बाज़ बादलों के ऊपर उड़कर बादलों का ही ध्यान नहीं देते है ,समस्याएं सामान है ,लेकिन आपका रवैया इनमे अंतर पैदा करता है।
23 - सब कुछ खोकर भी अगर आप में कुछ करने की हिम्मत बाकी है ,तो समझ लीजिये आपने कुछ भी नहीं खोया।
24 - यह मत सोचो कि "मुझसे नहीं हो पायेगा "बल्कि ये सोचो "कि मेरे अलावा कौन कर पायेगा।
25 - छोटा लक्ष्य अपराध है ,लक्ष्य बड़ा होना चाहिए।
26 - दुनिया की हर चीज़ ठोकर लगने से टूट जाती है ,एक कामयाबी ही है जो ठोकर खाकर ही मिलती है।
27 - शिखर तक पहुंचने के लिए ताकत चाहिए होती है , चाहे वो माउंट एवरेस्ट का शिखर हो या आपके पेशे का।
28 - हम एक ऐसे समाज में रहते है जहाँ सुंदरता को रंग से देखा जाता है ,शिक्षा को मार्क्स से देखा जाता है, और सम्मान पैसा देखकर दिया जाता है।
29 - इससे पहले कि सपने सच हों, आपको सपने देखने होंगे।
30 - अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो पहले सूरज की तरह जलो।
31 - मेरे लिए, नकारात्मक अनुभव जैसी कोई चीज़ नहीं है।
32 - सपने वो नहीं जो आप नींद में देखें ,सपने वो है जो आपको नींद ही न आने दे।
33 - लीडर में एक दूरदर्शिता (vision) और जुनून (passion ) होना चाहिए और उसे किसी समस्या से डरना नहीं चाहिए। उसे पता होना चाहिए, कि इसे हराना कैसे है। सबसे जरुरी , उसे ईमानदारी के साथ काम करना चाहिए।
34 - जब आप को हारने में लोग कोशिश की जगह साजिश करने लगे तो समझ लेना की तुम्हारी काबिलियत अव्वल दर्जे की है।
35 - अपनी पहली सफलता के बाद आराम न करे क्योंकि अगर आप दूसरे प्रयास में नाकाम हो जायेंगे , तो सब यही कहेंगे की पहली सफलता आपको भाग्य से मिली थी।
36 - हमे हार नहीं माननी चाहिए और हमे समस्याओं को खुद को हारने नहीं देना चाहिए।
37 - आप अलग तरीके से सोंचे , कुछ नया करने का प्रयत्न करे , अपना रास्ता खुद बनाये , असंभव को संभव खुद करे।
38 - जिस दिन हमारे सिग्नेचर ऑटोग्राफ में बदल जाये , उस दिन मन लीजिये आप कामयाब हो गए।
39 - जब तक आप दुनिया के सामने खड़े नहीं होते , कोई हमारी इज्जत नहीं करेगा। इस दुनियाँ में , डर की कोई जगह नहीं है। केवल ताकत ही ताकत का सम्मान करती है।
40 - आप अलग सोंचने का साहस रखे, अविष्कार करने का साहस रखे , अनदेखे रास्तो पर चलने का साहस रखे, असंभव को खोजने और समस्याओं पर जीत हासिल करके सफल होने का साहस रखे।
ये महान गुण है जिनके लिए उन्हें जरूर काम करना चाहिए।
"अब्दुल कलाम की छात्रों के बीच काफी लोकप्रियता थी। हमे उनके कहे गए कथनो से प्रेरणा लेकर अपने आप को मजबूत बनाना चाहिए। इनके विचारों को जीवन में प्रयोग करे !"

0 comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.